रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के सेमेस्टर-4 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 से अक्तूबर से जारी है और इसकी अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। अन्य स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर रहे हैं, लेकिन मास कम्युनिकेशन विभाग के छात्र-छात्राएं मिड सेमेस्टर के अंक अपलोड नहीं होने के कारण फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों के सामने निर्धारित समय पर परीक्षा फॉर्म भरने और अतिरिक्त शुल्क से बचने की चुनौती खड़ी हो गई है। विद्यार्थियों के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान पोर्टल पर संदेश आ रहा है कि विभाग की ओर से उनके मिड सेमेस्टर के अंक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। नियमानुसार, इन अंकों को 15 अक्तूबर से पहले अपलोड कर दिया जाना चाहिए था...