रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के 70 प्रतिशत भारांक की सूची जारी कर दी गई है। यह भारांक अभ्यर्थियों की नेट, गेट और एमफिल की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। अनुसंधान निदेशालय ने शुक्रवार को सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर अपलोड कर दी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में अपने भारांक की जांच कर लें। अगर इसमें किसी प्रकार की विसंगति मिलती है तो 2 नवंबर को शाम पांच बजे तक ई-मेल के माध्यम से इसकी सूचना अनुसंधान निदेशालय को दे सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का भारांक सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना स्कोर कार्ड भेजना...