रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची। रोटरी इंटरनेशनल ने झारखंड-बिहार में व्यापार, रोजगार और समाज सेवा को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से रोटरी मीन्स बिजनेस (आरएमबी) की शुरुआत रांची से करने की घोषणा की है। इस नए रांची चैप्टर की अध्यक्ष कनिका मल्होत्रा बनाई गई हैं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की गवर्नर अनु नारंग ने बताया कि यह पहल उद्यमियों और पेशेवरों को व्यापारिक अवसरों व रेफरल का एक विश्वसनीय मंच प्रदान करेगी, जो क्षेत्र में रोजगार और विकास का नया जरिया बनेगी। रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी और मनोज तिवारी ने कहा कि आरएमबी व्यापार, नैतिकता और फोर वे टेस्ट पर आधारित होगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तीन जरूरतमंदों को आत्मनिर्भरता के लिए हाथ ठेला वितरण पीडीजी जोगेश गंभीर और प्रवीण राजगढ़िया ने बताया कि इससे युवाओं, स्टार्टअप्स और एमएस...