Ranchi News: आम्रेश्वर धाम मेले की सुरक्षा का एसपी ने लिया जायजा
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। श्रावणी मास की समाप्ति पर आम्रेश्वर धाम में लगने वाले मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ के आवागमन को व्यवस्थित करने, प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और पूरे क्षेत्र में निगरानी रखने को कहा। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रतिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.