रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबारी में बुधवार को 48 घंटे के अखंड कीर्तन का विधिवत शुभारंभ भक्तिमय माहौल में किया गया। हरे राम, हरे कृष्णा के जयकारों से पूरा धाम परिसर गूंज उठा। कीर्तन शुरू होने से पहले मंदिर समिति के सदस्यों और सभी कीर्तन मंडलियों ने अंगराबारी नगर का भ्रमण किया।

नगर भ्रमण नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु ढोल-मंजीरा के साथ हरे राम-हरे कृष्णा का संकीर्तन करते चल रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया। इसके बाद मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इस महा-आयोजन में एक आचार्य, छह जापकर्ता पंडित एवं यजमान के साथ छह स्थानीय कीर्तन मंडियां भाग ले रही हैं। सभी मंडलियां बारी-बारी से भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दे रही हैं।

आयोजन का विवरण मंदिर प्रबंध समिति...