Ranchi News: आधुनिक सुविधा के लिए रिम्स भवन व वार्डों की मरम्मत शुरू
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्देश पर रिम्स में भवन व वार्डों की मरम्मत का काम शुरू हो गया। मरीजों के इलाज पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए अस्पताल परिसर को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है। मरम्मत का कार्य एक समय में केवल एक हिस्से में ही कराया जाएगा, जबकि अन्य हिस्सों में चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। फिलहाल मरम्मत कार्य की शुरुआत अस्पताल की तीसरी मंजिल से की गई है। जिन वार्डों में मरम्मत होगी, वहां भर्ती मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी रूप से दूसरे वार्डों में स्थानांतरित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- चिकित्सा अनुसंधान पर दो दिवसीय रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.