Ranchi News: आदिवासी धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए घेराबंदी शुरू
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कोकर स्थित गुरगुट मैदान के सरना स्थल की चहारदीवारी निर्माण को लेकर गुरुवार को नेव पूजन किया गया। आयोजन गुरुवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के नेतृत्व में किया गया। इसमें आदिवासी धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से बचाने के लिए पहल की गई। अजय ने कहा कि सरना स्थल केवल पूजा पाठ का स्थान नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि अपने अपने क्षेत्र के धार्मिक जमीनों को बचाने के लिए सामने आएं। नेव पूजन कार्यक्रम में निर्मला मुंडा, सोमारी टोप्पो, शांति खलखो, सरिता कच्छप, आशा मुंडारी, सोनी किस्पोट्टा, अंजू मुंडा सहित अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.