रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप से सोमवार को उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित परिसीमन, सरना धर्म कोड और आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ​विधायक राजेश कच्छप ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करेंगे और आदिवासी समाज की भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक पहल करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में ​मनोज उरांव, ​निशांत तिर्की, ​अजय गाड़ी, ​शर्मेंद्र सिंह बिनझिया, बजरंग सिंह बिनझिया, ​विनोद कुजूर, रंथु उरांव​, अमित उरांव आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- आदिवासी छात्र संघ का ...