रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। गुरुवार से शुरू हो रहे पवित्र सावन माह को लेकर प्रखंड में भक्ति और आस्था का माहौल है। प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक महादानी मंदिर में एक माह तक चलने वाले सावन महोत्सव की तैयारियां महादानी सत्संग समिति ने पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई है, ताकि जलाभिषेक सुगमता से हो सके। सावन माह में मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन, शिवलिंग का शृंगार और प्रसाद वितरण होगा। मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंडित जितेंद्र पाठक और अशोक पंडा ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा। यह भी पढ़ें- श्रावण मास आज से, 30 दिनों तक बरसेगी महादेव की ...