रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तीन अगस्त से मानसून के और प्रबल होने के आसार हैं। सोमवार से आसमान में घने बादल छाने के साथ-साथ कई स्थानों पर बारिश होने के संकेत हैं। वहीं, मंगलवार से राज्य के सभी भागों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चार अगस्त को पलामू समेत आठ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो आदि शामिल हैं। उधर, दूसरी ओर राज्य में शनिवार से लेकर रविवार तक मानसून कमजोर रहा। लेकिन अब इसकी सक्रियता बढ़ने के साथ और बारिश होगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है。 यह भी पढ़ें- झारखंड में 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारि...