रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो और चनकोपी के जगन्नाथ मंदिरों में बुधवार को परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का नेत्रदान (नेत्रोत्सव) अनुष्ठान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। 15 दिनों के एकांतवास के बाद गर्भगृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गुरुवार को तीनों विग्रह रथ पर आरूढ़ होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां नौ दिनों तक विराजमान रहेंगे। बेड़ो के ठाकुरबाड़ी मंदिर में पंडित सत्य नारायण पांडेय और पुजारी लाल इसकलैप नाथ शाहदेव की अगुवाई में नेत्रदान अनुष्ठान हुआ। इसमें सेवईत लाल गोकुल नाथ शाहदेव और लाल मोहन नाथ शाहदेव शामिल हुए। पंडित सत्य नारायण पांडेय ने बताया कि गुरुवार को सूर्योदय के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी और अपराह्न में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा र...