रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। रांची-टोरी रेलखंड पर इटकी स्टेशन और टांगरबसली के बीच पोल संख्या 442/10-11 स्थित समपार फाटक संख्या आरटी-14 (टटकुदों गेट) पर गुरुवार को रेलवे की ओर से पैकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समपार फाटक से लोगों और वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लोहरदगा रेलपथ अनुभाग के अभियंता ए.के. सिंह ने बताया कि पैकिंग कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फाटक बंद रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय के दौरान इस मार्ग का उपयोग नहीं करने और रेलवे के विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...