Ranchi News: आज कांके में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के मद्देनजर आवश्यक विद्युत रखरखाव कार्य के कारण कांके अवर प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार, 6 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अदालतहातू देवी मंडप के समीप, वृंदावन कॉलोनी दुर्गापूजा पंडाल के समीप, जगतपुरम कॉलोनी दुर्गापूजा पंडाल के समीप और सुकुरहुट्टू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली से संबंधित जरूरी कार्य निर्धारित अवधि से पहले निपटा लेने की अपील की है। विभाग के अनुसार दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रखरखाव कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दुर्गा पूजा से पहले आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली विभाग ने बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.