रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। आजसू सुप्रीमो और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के विकास और जनहित के लिए कृतसंकल्प है। जनता पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है और युवा पीढ़ी पार्टी की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जुड़ रही है। वह रविवार को जोन्हा में टाटी जोन के सुरसु गांव के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को आजसू की सदस्यता दिलाने के बाद संबोधित कर रहे थे। टाटी जोन अध्यक्ष डब्लू बेदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सुदेश महतो ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं लोबीन बेदिया ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सुदेश महतो का कोई विकल्प नहीं है। चुनाव के समय लोगों को कुछ समय के लिए दिग...