रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनडीह गांव निवासी नरसिंह लोहरा के आंध्र प्रदेश में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर छात्र नेता राजू महतो चंदनडीह गांव पहुंचे और नरसिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। नरसिंह की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि 27 अक्तूबर 2026 को उनके पति कुछ दोस्तों के साथ काम करने के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के अमरावती गए थे। वहां एक दिन ठहरने के बाद उन्होंने दोस्तों से बाहर जाने की बात कही और वहां से निकल गए। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे हैं। दोस्तों और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर छात्र नेता राजू महतो ने राहे थाना प्रभारी से दूरभाष पर बातचीत कर पूरी जानकारी दी और आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। ग...