रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आंदोलन में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से रांची पहुंचे छात्रों की घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन ने रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए आवश्यकतानुसार बसें चलाई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बसों के नंबर के साथ चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि आंदोलन में शामिल होने के बाद बाहर से आए किसी भी छात्र को घर लौटने में परेशानी न हो। कोई छात्र अकेला, असहाय या परेशान होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकने को मजबूर न हो, इसके लिए परिवहन की यह व्यवस्था की गई है。 यह भी पढ़ें- विधानसभा का घेराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले; छात्रों के मार्च में कब-कब क्या हुआछात्रों के लिए परिवहन की व्यवस्था जि...