Ranchi News: आंगनबाड़ी सेविकाओं को किया सम्मानित
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राहे प्रखंड के सताकी शक्ति केंद्र में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज के नेतृत्व में गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सेविकाओं के योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और सेवा भावना का सम्मान करना सभी का दायित्व है। मौके पर जिला मंत्री सत्यजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पोषण मेले में गूंजा स्वस्थ परिवार, निरोग परिवार का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.