रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में लगे अवैध और लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने होर्डिंग्स के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने सभी विज्ञापन एजेंसियों को आम सूचना जारी कर सात दिनों के अंदर नियमों के खिलाफ लगे होर्डिंग्स और बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है। निगम ने कहा कि सड़क के डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट पोल, बिजली के खंभे, वॉक-वे और रास्तों पर सड़क की सतह से 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे विज्ञापन बोर्ड हटाने होंगे। जिन होर्डिंग्स को नियम के अनुसार, ठीक किया जा सकता है, उन्हें भी तय मानकों के अनुरूप करना होगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सात दिनों के अंदर एजेंसियों को कार्रवाई की रिपोर्ट बाजार शाखा में जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर निगम की टीम खुद अवैध होर्डिंग्स हटाएगी और उसमें इस्तेमाल सामग्री को...