रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। अवैध शराब और फर्जी दस्तावेज से जुड़े मामले में गिरफ्तार वाहन चालक संजय सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि कुमारी की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 27 अक्तूबर 2026 से न्यायिक हिरासत में है। मामला चान्हो थाना कांड संख्या ड संख्या 146/2026 से जुड़ा है। पुलिस ने एसआई टिंकू रजक की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...