Ranchi News: अवैध खनन पर सख्ती, संयुक्त कार्रवाई के निर्देश
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, अवैध भंडारण और अवैध परिवहन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने तथा अवैध खनन स्थलों की पहचान कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खनिजों के अवैध कारोबार पर रखी जाएगी नजर:
अवैध खनन और परिवहन उपायुक्त ने कहा कि टास्क फोर्स के सदस्य आपसी समन्वय बनाकर अवैध खनन और परिवहन के संभावित मार्गों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.