रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने तथा अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने को कहा। डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समन्वय के साथ नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बालू समेत अन्य खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड...