Ranchi News: अवैध कोयला लदा हाईवा जब्त, चालक फरार
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा-बुढ़मू मुख्य मार्ग पर बुधवार रात सीआईएसएफ की टीम ने अवैध कोयला लदा हाईवा जब्त कर बुढ़मू थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, हाईवा छापर स्थित अवैध खदान से कोयला लोड कर गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीआईएसएफ के उप कमांडेंट दिनेश कुमार गुप्ता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उमेडंडा के पास वाहन को ओवरटेक कर जब्त कर लिया। बुधवार रात करीब दस बजे हुई छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ की टीम को देखते ही हाईवा (ओडी09पी4797) का चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सीआईएसएफ ने जब्त किया अवैध कोयला मामले में बुढ़मू पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.