Ranchi News: अवैध कट बन रहा हादसों की वजह, स्कूटी सवार महिला घायल
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। एनएच-39 स्थित काठीटांड चौक के पास डिवाइडर तोड़कर बनाया गया अवैध कट प्रतिदिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। इसके बावजूद न पुलिस प्रशासन और न ही एनएचएआई की ओर से इसे बंद कराने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कट से दोपहिया ही नहीं, बड़े वाहन भी धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। सोमवार को बिना नंबर के एक ट्रैक्टर ने अवैध कट के पास स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि महिला को चोटें आईं। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से बचने के लिए चालक इसी अवैध कट का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी लापरवाही के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.