Ranchi News: अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अड़की पुलिस ने चलाया अभियान
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक जन-जागरुकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रवीन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दूर-दराज और संवेदनशील गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस टीम ने मदहातू, तिरला, गोबीबुरु, चैपी, राग्नोय, रायतोडांग, चाराडीह, मारंगडीह और कोवा गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर अफीम की खेती के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफीम की खेती करना गंभीर अपराध है। इसमें संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि वे किसी के बहकावे या लालच में आकर अफीम की खेती न करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.