Ranchi News: अलर्ट पर निगम : अखड़ा-सरना स्थलों पर न रहे अंधेरा, न हो सुविधाओं की कमी
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। करमा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक हुई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, स्टोन डस्ट, पेयजल और वाटर टैंकर समेत अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सरना स्थलों और अखड़ों का क्षेत्रवार निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी सुविधा की कमी मिले, उसे तत्काल दूर किया जाए। पूजा और करमा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.