Ranchi News: अलबर्ट एक्का चौक पर महिला से अभद्रता के आरोपी हाईकोर्ट गए
रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर हुए आंदोलन के बाद अलबर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के दौरान हुए हंगामे व एक महिला से अभद्रता मामले में आरोपी चंडी तिवारी, पियूष सिंह व रवींद्र पासवान ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त-3 की अदालत ने आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मामले में रांची निवासी महिला ने चंडी, जयप्रकाश, पियूष व रविंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों पर महिला के साथ अभद्रता करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में रांची के कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.