Ranchi News: अलग-अलग घटना में दो शिक्षकों से लूट, मामला दर्ज
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने शिक्षकों से लूट की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों मामलों में अपराधी मोबाइल फोन और कुल 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षकों ने तमाड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पहली घटना 14 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे की है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गुमटी के प्रधानाध्यापक सुरेश नाथ मुंडा बीआरसी जा रहे थे। पातसाय और एदेलपीडी के बीच अपराधियों ने उन्हें रोककर मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये नकद लूट लिए। दूसरी घटना विद्यालय की छुट्टी के बाद परासी और उलीडीह के बीच हुई। कारमदिरी कुंदला के शिक्षक राम जीवन सिंह मुंडा से अपराधियों ने मोबाइल फोन छीन लिया और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। लगातार हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.