रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र की नोढ़ी पंचायत अंतर्गत कुजियाम्बा गांव में शनिवार को बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्कूल मैदान के समीप स्थित 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित होने से एक भैंसे की मौत हो गई। घटना के समय आसपास ग्रामीण भी मौजूद थे। समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। जानकारी के अनुसार, कुजियाम्बा गांव निवासी किसान गुरुचरण पुरान, पिता स्व. रामेश्वर पुरान, ने शनिवार सुबह अपने भैंसे को चरने के लिए घर के समीप स्कूल मैदान की ओर छोड़ा था। चरते हुए भैंसा ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह अर्थिंग तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। मृत भैंसे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।घटना की सू...