रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। अरगोड़ा थाना पुलिस ने नशीले पद्धार्थ का धंधा करने वाले दो लोगों को गुरुवार को रात में हरमू अस्पताल के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ़्तार परवेज आलम हरमू आजाद हिन्द भट्ठा मुहल्ला का और पवन आनंद नगर चौक का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास से ब्राउन शूगर बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशीले पद्धार्थ के तस्करों से चार सौ रुपये प्रति पुड़िया की दर से ब्राउन शूगर की खरीदारी करते हैं और उसे छात्र व युवा को ऊंची कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...