रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में पेयजलापूर्ति के लिए बने डैम में लबालब पानी रहने के बावजूद आमजन को नल से जल नहीं मिल रहा है। वहीं विभागीय अभियंताओं की उदासीनता व कर्मियों की लापरवाही की वजह से हर दिन पाइप लाइन से रिसाव से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। पीएचईडी की ओर से अरगोड़ा चौक से बागीचा चौक के बीच बिछाया गया पाईप लाइन एक स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आपूर्ति के समय रिसाव से हजारों लीटर पानी हर दिन बर्बाद हो रहा है। पाइप से निकला पानी वहीं सड़क पर पसर रहा है। जिस कारण अरगोड़ा चौक से हरमू की ओर से सड़क के बांयी छोर से जाने वाले दो पहिया वाहन चालक, सवार एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जलजमाव की वजह से आमजन का आगे जाना दूभर हो गया है। वहीं दो पहिया वाहन के चालक औ...