रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पीपर टोली नगड़ा ढीपा में बंद पड़े मकान से चोरों ने नगदी, सोना-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समेत दस लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात में जिस समय मकान से चोरों ने नगदी व जेवर की चोरी की, उस समय संजू देवी पुंदाग में पुत्री डिंपल के आवास पर गई हुई थीं। संजू देवी जब पुत्री के आवास से लौटीं तो पाया कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में जाने पर देखा कि दोनों आलमीरा खुला है और वहां रखे 75 हजार रुपए नगद, सोना के तीन लॉकेट, दो कंगन, मांग टीका, नथिया लड़ी, दो अंगूठी, कान की बाली, नथुनी, चांदी का पायल, लॉकेट, वल्ला, बिछिया लरी, बिछिया, सिक्का समेत घरेलू प्रयोग के अन्य कीमती सामान गायब थे। मामले में सूचक की लिखित शिका...