रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची। विशेष संवाददाता अमलगम स्टील्स एंड पावर लिमिटेड और अमलगम स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस पर अब तीन महीने के भीतर फैसला लिया जाएगा। झारखंड हाईकोर्ट ने जेबीवीएनएल को इन दोनों कंपनियों के खिलाफ जारी नोटिसों की सुनवाई पूरी कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। यह मामला लंबे समय से लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण निगम ने पहले इस पर कार्रवाई रोक दी थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टैरिफ याचिका में देरी पर अब आर्थिक दंड, आयोग ने जारी की अधिसूचनातीन महीने में फैसला लेने का निर्देश चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ में एनर्जी वॉचडॉग की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। दरअसल, हाईकोर्ट ने पांच फर...