रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मां शारदे मंच की ओर से चुटिया के एक होटल में सोमवार को सावन मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्री पंचदशनाम जूना किन्नर अखाड़ा से महामंडलेश्वर अमरजीत नंदगिरी, किरण चौधरी, रीता दूबे और रीना सिंह सहित किन्नर समाज के कई प्रतिभाशाली लोगों का अभिनंदन किया गया। मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि त्याग, करुणा और विश्वास के साथ समाज में समानता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना सभी का दायित्व है। समारोह में पारंपरिक सावन गीत, कजरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उपहार वितरण और सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में वीणा श्री, रश्मि रानी, शिखा प्रिया, सीमा श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, समीर सिन्हा समेत कई साहित्यकार उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: आर्ट ऑफ लिविंग के...