रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) और रिंग रोड पर कई स्थान सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बन गए हैं। कहीं ब्लाइंड मर्जर, कहीं क्षतिग्रस्त सड़क, तो कहीं चेतावनी बोर्ड और स्ट्रीट लाइट का अभाव सड़क दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। एनएच पर ब्लाइंड मोड़, जर्जर सड़क और जगह-जगह कट लगातार हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। एनएच पर सुविधाओं के के अभाव में हो रहे हादसों में इंसानी जानें भी जा रही हैं। रांची के नामकुम, मांडर, बुंडू, ओरमांझी, तमाड़ और कांके में स्थानीय लोगों ने कई दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। हालांकि बेड़ो फोरलेन पर अधिकांश सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: मौत की रफ्तार पर कब लगेगा ब्रेक, सिक्स...