Ranchi News: अभाविप ने एनएच की मरम्मत को सौंपा ज्ञापन
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला एनएच की बेड़ो क्षेत्र में जर्जर स्थिति को देखते हुए अभाविप की बेड़ो इकाई ने मंगलवार को बीडीओ राहुल उरांव को ज्ञापन सौंपकर मरम्मत की मांग की। परिषद ने कहा कि सड़क पर छोटे-बड़े सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने जनहित में सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। बीडीओ ने इस संबंध में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर परिषद के नगर उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार सिन्हा, पूर्व विभाग संयोजक आकाश कुमार रक्षित, नगर मंत्री विक्रम कुमार, छात्रसंघ सचिव रोहन कुमार और मनीष सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.