रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड की बाड़ीनिजकेल पंचायत अंतर्गत चाड़ाडीह गांव में किसानों ने अवैध अफीम की खेती छोड़कर टमाटर जैसी लाभकारी नकदी फसल अपनाकर नई शुरुआत की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नींव पड़ी है। अब किसान वैध, आधुनिक और टिकाऊ खेती को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल गांव पहुंचे और वैकल्पिक खेती अपनाने वाले किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। तीन एकड़ में सात हजार पौधे, ढाई लाख आय की उम्मीद:

पौधों की खेती की जानकारी किसान मांगा मुंडा ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष करीब तीन एकड़ भूमि में हाइब्रिड किस्म के टमाटर के लगभग सात हजार पौधे लगाए हैं। फसल की अच्छी बढ़वार को दे...