रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना पुलिस की ओर से बुधवार को मुरलीडीह, सारुबेड़ा और नावाडीह गांव में अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी दुलाल महतो के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। ग्रामीणों से नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में ग्रामीणों से सहयोग करने को कहा। अभियान में जिला पुलिस बल के जवानों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थ...