Ranchi News: अफीम की पहचान छोड़ गेंदा फूल की खेती से महक रही खूंटी
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। कभी अवैध अफीम की खेती के लिए बदनाम रहा खूंटी जिला अब गेंदा फूल की खुशबू से अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले करीब डेढ़ दशक में जिले में गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती तेजी से बढ़ी है। इसका लाभ हजारों किसानों को मिल रहा है और उनकी आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इस वर्ष जिले के तीन हजार से अधिक किसान 25 लाख से अधिक गेंदा फूल के पौधे लगाकर बड़े पैमाने पर खेती करेंगे। किसानों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए फूल उत्पादन का दायरा भी हर साल विस्तृत होता जा रहा है।
प्रदान संस्था ने शुरू किया पौधा वितरण अभियान: जिले में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने में प्रदान संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संस्था पिछले लगभग 15 वर्षों से किसानों को उन्नत किस्म के पौधे, तकनीकी प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.