Ranchi News: अपने शासनकाल का हिसाब दे भाजपा : ऋषिकेश
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह ने भूमि व भवन की रजिस्ट्री पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत सरचार्ज के मुद्दे पर भाजपा के बयान को राजनीतिक अवसरवाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की आर्थिक परेशानियों पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाय भाजपा को अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस आम लोगों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर गंभीर है, लेकिन भाजपा की तरह आधे-अधूरे तथ्यों के सहारे जनता को गुमराह करने में विश्वास नहीं करती। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले स्पष्ट करे कि 10 प्रतिशत सरचार्ज संपत्ति की कुल कीमत पर लगाया जा रहा है या स्टांप शुल्क एवं निबंधन शुल्क की राशि पर। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रजिस्ट्री पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज जनविरोधी : संदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.