रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। खूंटी-तमाड़ मार्ग पर हुंठ रेनकेट मोड़ के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पुल के गार्डवॉल से टकरा गई। हादसे में वैन चालक दीपक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में चोट लगी है। बताया गया कि वैन खूंटी की ओर से आ रही थी। हुंठ रेनकेट मोड़ के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे वैन पुल के गार्डवॉल से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक को अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व प्रमुख सीता नाग भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने समय पर इलाज नहीं मिलने और डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। सी...