रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा चौक पर 23 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 44 वर्षीय अनिल प्रसाद उर्फ बबलू की शनिवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वे भवन निर्माण विभाग के संवेदक गिरिवर प्रसाद के पुत्र और व्यवसायी प्रदीप प्रसाद के भतीजे थे। 23 सितंबर की शाम अनिल प्रसाद अपने आवास के पास खड़े थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन शनिवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर तीन बजे नामकुम मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके असामयिक निधन पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेंद्र शाही मुंडा, मुखिया सीमा ...