रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर जोन्हा स्कूल मोड़ के समीप रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क पर चल रही गाय से टकराई, फिर सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, कार सिल्ली की ओर से आ रही थी। चालक की पहचान राहे के डोमनडीह निवासी उमेश महतो के रूप में हुई है, जो रामगढ़ पुलिस बल में कार्यरत बताए जाते हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। सहमति बनने के बाद कार चालक ने क्षतिग्र...