Ranchi News: अनगड़ा के पूर्व राजस्व कर्मचारी का निधन, शोक
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा की पूर्व जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी के पति और अनगड़ा के पूर्व राजस्व कर्मचारी 56 वर्षीय जयराम मुंडा का सोमवार को निधन हो गया। वर्तमान में वे नामकुम अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले अनगड़ा अंचल में पदस्थापित थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लकवा का अटैक होने के बाद करीब तीन वर्षों से डायलिसिस पर थे। वे अपने पीछे दो पुत्र चंद्रशेखर मुंडा और महेंद्र मुंडा सहित पोता-पोती से भरा परिवार छोड़ गए। जयराम मुंडा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, जैलेंद्र कुमार, रामसाय मुंडा, बिपिन मुंडा, जयशंकर मुंडा, हातमा रांची के प्रधान पाहन जगलाल पाहन, पुष्कर पाहन, दीपक पाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.