रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केन्द्र (बीआरसी) अनगड़ा में सोमवार को 'समावेशी शिक्षा' के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक उपकरण की व्यवस्था एलिम्को नामक संगठन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ जयपाल सोय व उपप्रमुख जयपाल हजाम ने किया। शिविर में कुल 54 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण बांटे गए। बच्चों की श्रेणी और आयु वर्ग के अनुसार ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सुगम्य केन, सुनने की मशीन, बैसाखी, शिक्षण-अधिगम सामग्री किट आदि शामिल है। शिविर को सफल बनाने में रिसोर्स शिक्षिका सीता मुंडा, अमिता कुमार, बीपीओ पंकज तिर्की, शिक्षक दिनेश महतो, ऑपरेटर बबीता कुमारी, बीआरपी उमेश शर्मा, सहित एलिम्को के प्रिया वर्मा, शै...