Ranchi News: अनगड़ा में बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, युवक की मौत
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर पुरनापानी के समीप रविवार शाम करीब चार बजे सड़क किनारे पेड़ की विशाल डाल चलती बाइक पर गिर गई। हादसे में टाटी मातकमडीह निवासी 19 वर्षीय बरजुराम बेदिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमित बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों युवक जोन्हा की ओर से आ रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों में वन विभाग और पथ निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अनगड़ा से सिल्ली के बीच सड़क किनारे कई सूखे और असुरक्षित पेड़ हैं, जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। मई और जून में भी आंधी के दौरान तीन पेड़ सड़क पर गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने सड़क किनारे मौजूद सभी खतरनाक पेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.