Ranchi News: अनगड़ा में दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तुरुप टोल गेट के समीप हेसल कठर टोली रिंग रोड कट पर गुरुवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कठर टोली निवासी 52 वर्षीय जगेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी एसयूवी से रिंग रोड टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें इरबा स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग के नारायण सोसो मोड़ पर गुरुवार सुबह 11 बजे हुई। यहां पीछे से आ रही कोयला लदी बाइक ने एक अन्य बाइक सवार को धक्का मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो से उसे रिम्स भेजा गया। घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.