रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची। अबुआ अधिकार मंच के अभिषेक शुक्ला ने रांची के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अनगड़ा स्थित नव-निर्मित डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि कॉलेज भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के कारण संचालन ठप है। डीवीसी को 4.32 करोड़ रुपये देने और पोल गाड़ने के बावजूद स्थानीय विवाद से काम अधूरा है। इससे 50 किमी दायरे के छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...