रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब उनके परिजनों ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने मामले की स्वतंत्र जांच कराने को लेकर क्रिमिनल रिट दायर की है। इस मामले को सोमवार को सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में मेंशन किए जाने की तैयारी है। हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार के साथ अधिवक्ता विकास कुमार और अंशु कुमारी ने भी पीड़ित परिवार की ओर से मामले को उठाया है। अनुष्का चक्रवर्ती का शव हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के गुप्ता कांप्लेक्स के एक फ्लैट से बरामद किया गया था। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: महिला अधिवक्ता की मौत मामले में ...