Ranchi News: अड़की में 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जंगली एवं पालतू जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों (जूनोसिस) तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों से स्वच्छता अपनाने और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में कल्याण अस्पताल, अड़की के ऑपरेशन थिएटर में सर्जन डॉ. मणिरत्नम एवं उनकी टीम ने लेप्रोस्कोपिक विधि से 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम एवं परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाने में बीपीएम राजेश कुमार, सरोज लकड़ा, उस्मीता टोप्पो, सुमन खोलख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.