Ranchi News: अड़की में साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जेनाडीह स्थित फुटकल पेड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग साप्ताहिक डोरिया बाजार से अपने-अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय पूर्ण मुंडा साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्ण मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार मांकीडीह गांव निवासी 25 वर्षीय अमृत पातर, 17 वर्षीय आयुष पातर और 25 वर्षीय सुनील पातर गंभीर रूप से घायल हो गए।
रास्ते में दो ने तोड़ा दम, एक का रिम्स में इलाज जारी: स्थानीय लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.